मुस्कुराहट ही असली इबादत: सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर के डॉ. सूफी राज जैन ने दिया इंसानियत और सेवा का संदेश
होशियारपुर पंजाब। होशियारपुर समाज में सेवा,सद्भाव और मानवता के मूल्यों को सशक्त करने के उद्देश्य से सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर सोसायटी द्वारा जनजागरण संदेश जारी किया गया।संस्था ने लोगो से अपील की है कि वे धर्म के बाहरी आडंबरो से आगे बढ़कर इंसानियत को अपने जीवन का आधार बनाएं।संस्था के संस्थापक एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक परम श्रद्धेय डॉ सूफी राज जैन (गुरु जी) ने अपने संदेश में कहाकि “किसी की मदद के लिए उठे हुए हाथ, दुआ में जुड़े हाथों से भी अधिक पवित्र होते हैं।” उन्होंने कहाकि मंदिर-मस्जिद जाना आस्था का विषय है,लेकिन किसी उदास चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची इबादत है।जब कोई व्यक्ति गिरते हुए को सहारा देता है,किसी जरूरतमंद का साथ निभाता है या किसी के कठिन समय में कंधा बनता है,तब वह ईश्वर के सबसे करीब होता है।इस अवसर पर संस्था ने इंसानियत का सरल मंत्र भी साझा किया
सेवा: निस्वार्थ भाव से की गई सहायता
साथ: मुश्किल समय में किसी का सहारा बनना
सुख: दूसरों की खुशी में अपनी खुशी तलाशना
डॉ सूफी राज जैन जी ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे प्रतिदिन कम से कम एक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का संकल्प लें। संस्था का मानना है कि इंसानियत से बड़ा कोई मजहब नहीं और सेवा से बड़ा कोई कर्म नहीं।संस्था द्वारा समय-समय पर जरूरतमंदों के लिए सेवा कार्य,सहायता अभियान और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।जो भी व्यक्ति इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग देना चाहता है,वह सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर सोसायटी से जुड़कर मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा सकता है।



