रामनगर बाराबंकी। गर्मी की ऋतु के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुविधा के लिए केनरा बैंक की ओर से प्राथमिक विद्यालय किला के परिसर मे लगवाये गये वाटर कूलर का शुभारंभ चेयरमैन रामशरण पाठक ने फीता काटकर किया।श्री पाठक ने इस मौके पर कहाकि गर्मी के मौसम में बच्चों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना अति उत्तम कार्य है।केनरा बैंक का यह सराहनीय प्रयास विद्यार्थियो के स्वास्थ्य की रक्षा करेगा और शीतल पेयजल से प्यास बुझेगी।शाखा प्रबंधक सुनीता यादव ने कहा केनरा बैक समाज के हित में विभिन्न कार्य करता रहा है।विद्यालयो मे मूलभूत सुविधाओ का विस्तार हमारी प्राथमिकता है।इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार खरवार,लिपिक रामकरन,पूर्व सभासद दयाशंकर तिवारी, प्रधानाध्यापक सुभाष मौर्य,अध्यापक रागिनी सिंह,इंदू यादव, कमल कुमार, मो जुबैर,संजय शुक्ला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
