बसपा के मंडल कोऑर्डिनेटर के निधन से दौड़ी शोक की लहर
नीला झंडा, नीली चादर अर्पित कर प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने दी श्रद्धांजलि
बाराबंकी। मान्यवर कांशीराम जी की के साथ बसपा की राजनीति से जुड़कर बसपा के संग़ठन में कई महत्वपूर्ण पदों वन निगम के उपाध्यक्ष पद पर रहकर बहुजन समाज के लिए कार्य करने वाले विजय कुमार गौतम के असामयिक निधन से शोक की लहर दौड़ गई। श्री गौतम लगभग 12 दिनों से बीमार थे, 12 दिन पूर्व एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे,वहीं उन्हें श्वांस लेने में तकलीफ हुई और मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए जहाँ 10 फरवरी की मध्य रात्रि में अंतिम सांस ली।विजय कुमार गौतम शिक्षा और राजनैतिक रूप से परिवार के साथ ही समाज को अग्रणी बनाने में पूरा जीवन लगा दिया।

निधन की सूचना पर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सहित मंडल कोऑर्डिनेटर अजय गौतम, जिलाध्यक्ष तुलसी प्रसाद ने स्व गौतम के पार्थिव शरीर पर नीला झंडा,नीली चादर अर्पित पर श्रद्धांजलि दी और कांधा देकर शव यात्रा में शामिल हुए।अंत्येष्टि में जिले के सभी दलो के नेता,समाजसेवी,वकील और पत्रकार शामिल हुए।पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश कुमार वर्मा,पूर्व सांसद उपेन्द्र सिंह रावत,पूर्व सांसद पीएल पुनिया,पूर्व सांसद एपी गौतम, हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र वर्मा,पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू,राजपथ न्यूज चैनल के सैय्यद कासिम,मोहित राजदान, आरपी गौतम,अनिल गौतम, राजेन्द्र गौतम,रत्नेश कुमार सहित सैकड़ों लोग अंत्येष्टि में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।



