रसौली मदरसे में रोजा इफ्तार का आयोजन,सपा जिलाध्यक्ष अयाज अहमद व जाफर कुरैशी हुए शामिल

बाराबंकी। रमजान माह के पवित्र अवसर पर रविवार को रसौली स्थित मदरसे में कुरैशी मोहल्ले के नौजवानों द्वारा रोजेदारों के लिए रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत कर सामूहिक रूप से इफ्तार किया और अमन-चैन व भाईचारे की दुआ की।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अयाज अहमद और जाफर कुरैशी मुख्य रूप से मौजूद रहे।आयोजकों ने दोनों अतिथियों का स्वागत किया।इफ्तार के दौरान आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अयाज अहमद ने कहा कि रमजान का महीना सब्र, इंसानियत और भाईचारे का पैगाम देता है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे समाज में आपसी मेलजोल बढ़ता है।
वही जाफर कुरैशी ने कहाकि रोजा इफ्तार जैसे कार्यक्रम लोगों को एक साथ बैठकर भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने तथा आपसी सौहार्द बढ़ाने का संदेश देता है।
इस अवसर पर शादाब कुरैशी,मुतालिब अंसारी,कासिम कुरैशी, रईस कुरैशी, मोहम्मद मोबीन,सरताज कुरैशी, मोहम्मद समीर, मोहम्मद कफील,मोहम्मद शरीफ,मोहम्मद अरशद,मोहम्मद गुलफाम, मोहम्मद फैसल, मोहम्मद आसिफ,अलकमा खान सहित बड़ी संख्या मे रोजेदार मौजूद रहे।
