रामनगर बाराबंकी। थाना रामनगर के अंतर्गत बिछलखा गांव में बुधवार को एक युवक ने कथित रूप से घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बिछलखा के निवासी मुकेश (37) पुत्र रामस्वरूप लखनऊ में नौकरी करते थे।दो दिन पूर्व ही घर आये थे।इसी दौरान परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।गुरुवार सुबह उसका शव घर के कमरे में छत से लगे कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटका हुआ पाया गया।सुबह पहर जब उसकी मां पशुओं के लिए चारा लेने गईं तो उन्होंने बेटे को इस हालत में देखा।दृश्य देखकर वह चीख-पुकार करने लगीं।जिसके बाद आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जिसमें घर मालिक की भूमिका पर सवाल उठ रहे थे।इंस्पेक्टर सुभाष कुमार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
