गणेशपुर कस्बे मे श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन भारी संख्या में भक्तगणो की रही भागीदारी
रामनगर बाराबंकी। शुक्ला परिवार की ओर से गणेशपुर कस्बे में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास अनंत केशव राघव चरण अनुरागी पंडित अश्वनी त्रिपाठी ने भावपूर्ण शैली में श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया गया।यजमान सुरेश कुमार शुक्ला एवं लक्ष्मी शुक्ला के इस धार्मिक अनुष्ठान में महिलाओ,पुरुषों और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ी।पूरा पंडाल भक्ति,श्रद्धा और आनंद से सराबोर रहा।

राजा परीक्षित की कथा से मोक्ष का संदेश भगवान श्रीकृष्ण की महिमा से अभिभूत हुए श्रद्धालु कथा के दूसरे दिवस राजा परीक्षित की कथा का विशेष वर्णन किया गया।कथा वाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने उत्तरा के गर्भ की रक्षा कर परीक्षित के जीवन रक्षा कर उन्हें महान भक्त बनाया।इस मार्मिक प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गये।श्रोता गण भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर धन्य हुए।पंडित जी ने कहाकि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण मात्र से सभी पाप नष्ट हो जाते है और मोक्ष की प्राप्ति होती है जैसे राजा परीक्षित को प्राप्त हुई।

इस अवसर पर समाजसेवी रामकुमार शुक्ला,विष्णु कुमार शुक्ला, अवधेश कुमार शुक्ला, चिंतामणि त्रिपाठी,चंद्रोदय अवस्थी,शिक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी,पत्रकार आनंद शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।भगवान की कथा को सुनने के लिये भारी संख्या में भक्तगण भागीदारी कर रहे हैं।


