चेयरमैन संघ के जिलाध्यक्ष रामशरण पाठक की अगुवाई में हुआ विशाल भण्डारे का आयोजन
रामनगर बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा के प्रसिद्ध शिवधाम मे महाशिवरात्रि के महापर्व पर जगह जगह शिवभक्तो की सेवा में भण्डारे चल रहे हैं।जिसमें देश प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रो से आने वाले शिव भक्त बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण कर रहे है।भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं चेयरमैन संघ के जिलाध्यक्ष रामशरण पाठक की अगुवाई में निरंतर विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाता रहा है।इस वर्ष भी केशरी पुर मोड़ पर अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार खरवार के संयोजन मे नगर पंचायत की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन सम्पन्न हुआ।जो प्रातः 6 बजे से देर शाम तक चलता रहेगा।श्रद्धालुओ के लिये छोला चावल हलवा वितरित किया गया।व्रत रखने वालो के लिए विशेष रूप से मूंगफली मखाना आलू मखाना की व्यवस्था की गई थी।

नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक ने का कहना था कि लोधेश्वर महादेवा के धाम में दूर-दूर से आने वाले शिवभक्तों की सेवा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।उन्होने कहा कि महादेव की कृपा से यह भंडारा प्रत्येक वर्ष सफलता पूर्वक संपन्न होता है।श्रद्धालुओ की सेवा निरंतर जारी रहेगी।इस अवसर पर मनोज कुमार शुक्ला, अवनीश मिश्र,रियाज नेता,केडी खान,पूर्व सभासद दयाशंकर तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष रविकांत पांडे, लिपिक रामकरण शर्मा,बल्लू बाबा,पवन ओझा,सीमा यादव,अंजू मिश्रा,मनोज यादव,हरिनारायण शुक्ला,बंसीलाल, हरीश तिवारी,योगेंद्र मिश्रा, सनी,बंटी ओझा,गुफरान अहमद,सत्यम सिंह, सुहेल,रमेश चंद्र जायसवाल,त्रिभुवन नाथ मौर्य,रफी,अमित तिवारी,रोहित तिवारी सहित अनेक कर्मचारी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

चेयरमैन श्री पाठक और अधिशासी अधिकारी श्री खरवार का कहना था कि आदर्श नगर पंचायत रामनगर के सीमा विस्तार के लिए लोधेश्वर महादेव को विस्तारित क्षेत्र मे सम्मिलित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।अनुमति मिलने के बाद नगर पंचायत मंदिर परिसर मे आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा।यहां सम्पन्न होने वाले परम्परागत कार्यक्रमो को और विशेष तरजीह मिलेगी।पारिजात कांवेंट स्कूल रामनगर,दृष्टि आई केयर सेंटर द्वारा भी श्रद्धालुओं के लिए छोले-चावल, नमकीन,बिस्कुट और चाय का विशाल भंडारा आयोजित किया गया।यह आयोजन श्री नारायण उपाध्याय और बालकृष्ण मौर्य के सहयोग से संम्पन्न हुआ।इसके अतिरिक्त महादेवा मेला समिति की ओर से बोहनिया पर लोधेश्वर महादेव धाम से लौट रहे शिवभक्तों में केले का वितरण कार्य किया जा रहा है।मेला क्षेत्र चारों तरफ हर हर बम बम के जय घोषों से गुंजायमान बना हुआ है।मेला क्षेत्र और हाईवे किनारे जगह-जगह चल रहे भंडारों में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है।बुढ़वल शुगर मिल के निकट हाईवे स्थित हनुमान मंदिर पर ग्राम प्रधान अल्का मिश्रा के नेतृत्व में मनोज मिश्रा,सचिन,आलोक,रामू, अनुराग,मनोज,दुर्गेश और हरीश मिश्रा के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया।यहां श्रद्धालुओं को सब्जी-पूड़ी व बूंदी का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। दिन भर बड़ी संख्या में कांवड़िए और अन्य श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर आगे की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं।मेला समिति के द्वारा श्रद्धालुओं को फल का वितरण किया गया।वहीं महादेवा स्थित लोधेश्वर फिलिंग सेंटर पर निरंकार सिंह द्वारा भी भंडारा चलाया जा रहा है जहां श्रद्धालुओं को सब्जी-पूड़ी का प्रसाद वितरित किया जा रहा है।मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चल रहे भंडारों से श्रद्धालुओं को राहत मिल रही है और सेवा भाव का वातावरण बना हुआ है।


