बसंत पंचमी के अवसर पर क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों,मंदिरों में हुए कार्यक्रम
रामनगर बाराबंकी। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर क्षेत्रीय शैक्षणिक संस्थानों,मंदिरों में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जल्लित विधि सम्मत पूजा पाठ कर विविध आयोजन किये गये।रामनगर पीजी कॉलेज में प्रचार्य प्रोफेसर कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने प्राध्यापको संग मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मां की आराधना की।भगवान देई पाटन शाह बालिका इंटर कॉलेज में श्री राम चरितमानस पाठ कर भव्य भंडारे एवं कन्या भोज का भी आयोजन किया गया।गायत्री चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल रामनगर में प्रबंधक डॉ संजय तिवारी,प्रधानाध्यापिका आरती मिश्रा, कोऑर्डिनेटर प्रखर तिवारी,प्रज्ञा तिवारी ने मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर संजय यादव,रविकांत पांडेय,त्रिभुवन नाथ मौर्य,सीताराम गुप्ता,प्रधानाचार्य बृजलता जैन,पूर्व सभासद पवन कुमार ओझा


सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मां की पूजा पाठ कर पर्व को उल्लास पूर्वक मनाया।
