रामनगर बाराबंकी। समरसता भोज एवं सम्मान समारोह के आयोजन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिये बहुत जरुरी है।यह बात भाजपा मंडल अध्यक्ष महादेवा अमित सिंह ने भाजपा कार्यालय पर कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर युवा नेता राहुल सिंह के संयोजन और शीतला प्रसाद वाजपेई की अध्यक्षता एवं अंजनी अवस्थी के संचालन में आयोजित तहरी भोज एवं सम्मान समारोह मे मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात कही।उन्होने कहाकि मैंने एक वर्ष के कार्यकाल मे सभी कार्यकर्ताओ को विश्वास में लेकर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य किया है किसी भी कार्यकर्ता के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने पायेगी।वरिष्ठ पत्रकार राम शंकर वर्मा,चंद्र प्रकाश चौरसिया,पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक शुक्ला,एमएलसी प्रतिनिधि कुलदीप सिह,शिव गोविंद अवस्थी, पूर्व शिक्षक विवेकानंद मिश्र,अजय कुमार सिंह,अनिल अवस्थी आदि ने विचार व्यक्त करते हुए मंडल अध्यक्ष अमित सिंह के एक वर्ष के कार्यकाल की सराहना की।उनके प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने की मंगल कामना की।कार्यक्रम के संयोजक युवा नेता राहुल सिंह,मंडल अध्यक्ष अमित सिंह ने सेवानिवृत्ति शिक्षको, समाजसेवियो और कार्यकर्ताओ को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अमित अवस्थी,दीपू अवस्थी, किन्नर गुरु ललिता,कमलेश अवस्थी सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय संभ्रांतजन मौजूद रहे।

