किन्तूर मे मां कनीज ज़हरा की बरसी पर मां की ममता बनी इंसानियत की राहत
कंबल वितरण कार्यक्रम मे पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने सैकड़ो लोगो को बांटे कम्बल
बेटे समाजसेवी सैयद आदिल काज़मी के नेतृत्व मे हुआ कम्बल वितरण का आयोजन
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। मां कनीज ज़हरा की बरसी के अवसर पर आज किन्तूर मे ज़रूरतमंदो और बेसहारा लोगो के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम दिन में सम्पन्न हुआ,जिसका उद्देश्य सर्द मौसम में ठिठुरती ज़िंदगियों को राहत पहुँचाना और मां की पाक रूह को ईसाले सवाब पेश करना है।यह आयोजन उस रूहानी धरती पर हुआ,जिसे आयतुल्लाह रुहुल्लाह ख़ुमैनी की इंक़लाबी सोचऔर हाजी वारिस अली शाह की सूफ़ियाना मोहब्बत से जोड़ा जाता है।इसी मुक़द्दस सरज़मीं पर मां कनीज ज़हरा की पाक याद में सर्द रातों से जूझते ज़रूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए जाएंगे।

मां कनीज ज़हरा सैय्यद निहाल काज़मी की अहलिया थीं तथा
असद काज़मी,राहिल काज़मी और सैय्यद आदिल काज़मी की वालिदा थीं।उनकी पूरी ज़िंदगी सादगी,सब्र,दीनदारी और ख़ामोश ख़िदमत की मिसाल रही।बेटे सैय्यद आदिल काज़मी ने बताया कि वह हमेशा कहती थीं कि दिखावे से दूर रहकर की गई मदद ही सबसे बड़ी इबादत होती है।
आपको बताते चले कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस वर्ष भी इस कम्बल वितरण का आयोजन समाजसेवी सैयद आदिल काज़मी, प्रदेश सचिव, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड (उत्तर प्रदेश) के नेतृत्व में किया गया।

किंतूर गांव में सैय्यद आदिल काज़मी की माता की बरसी के अवसर पर आयोजित इस कंबल वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य सर्दी से प्रभावित गरीब और असहाय लोगो को राहत पहुंचाना था।सैय्यद राहिल काज़मी, सैय्यद असद काज़मी और समाजवादी पार्टी के नेता सैय्यद आदिल काज़मी ने इस आयोजन का संयोजन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सैय्यद नेहाल काज़मी ने की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह ‘गोप’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।श्री गोप ने स्वयं ज़रूरतमंदों को कंबल वितरित किए, जिससे समाजसेवा का संदेश दिया गया।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फ़ज़ल इमाम मदनी ने अपने प्रभावशाली अंदाज़ में मंच संचालन किया, जिससे कार्यक्रम अनुशासित और गरिमामय तरीके से संपन्न हुआ।

यह आयोजन सामाजिक सरोकारों का प्रतीक रहा और यह संदेश दिया कि सक्षम लोगों के आगे आने से समाज में ठंड और बेबसी जैसी समस्याओं का सामना किया जा सकता है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय वर्मा,हसमत अली गुड्डू, सूरज सिंह, निसार मेहदी प्रधान, माता प्रसाद,विनोद यादव प्रधान, समाजसेवी डॉक्टर रेहान काज़मी,अलादीन, गुड्डू यादव,रमन तिवारी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

