रामनगर बाराबंकी। नगर पंचायत रामनगर मे गरीबो और जरूरतमंद लोगो को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कम्बलो के वितरण के बाद रजाइयों का वितरण किया जा रहा है।भीषण सर्दी के दौर मे चेयरमैन रामशरण पाठक ने यह सिलसिला आगे बढ़ाते हुए व्यक्तिगत रूप से कई दर्जन गरीब व्यक्तियो को गर्म रजाइयां प्रदान कीं।रजाई पाकर असहाय लोगों के चेहरों पर खुशी की लहर दिखाई दी।आपको बताते चले कि नगर पंचायत रामनगर के सभी वार्डों में लगातार कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है।

बल्ली बाबा, पूर्व सभासद दयाशंकर तिवारी,अजय मिश्रा,अमरेश तिवारी, अमित मिश्रा,पंकज पाठक सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।