पुलिस टीम ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 5 शातिर चोरो को किया गिरफ्तार
कब्जे से चोरी के 27 बंडल एल्युमीनियम बिजली तार,1 कार व 3 मोटर साइकिल बरामद
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा 5 शातिर चोर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 27 बंडल एल्युमीनियम बिजली तार,1 अदद कार व 3 अदद मोटर साइकिल बरामद की है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद मे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ अखिलेश नारायण सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सुमित त्रिपाठी पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह के नेतृत्व मे उप निरीक्षक श्रीकान्त मिश्रा,जयचन्द्र सिंह,हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र वर्मा, कांस्टेबल अमित कुमार, पवन सिंह, राहुल सिंह की थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा आज मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर मुअसं 304/ 2024 धारा 303(2)/317 भारतीय न्याय संहिता सम्बन्धित अभियुक्त आफताब अहमद पुत्र खलील अहमद निवासी ग्राम सिपहिया थाना देवा,संदीप निषाद पुत्र बदलू, राज यादव उर्फ नन्दलाल पुत्र रामहेत निवासीगण ग्राम बीकापुर थाना दरियाबाद,पिन्टू रावत पुत्र परशुराम निवासी रसूलपुर थाना जैदपुर व करन राजपूत पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम भिटौली कला थाना सतरिख को गहबड़ी मोड़ जैदपुर से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तो के कब्जे से उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित 27 बंडल एल्युमीनियम बिजली तार (वजन करीब 1.5 कुंतल, 02 अदद तार कटर लोहा,5 अदद मोबाइल फोन, 01 अदद वैगनार यूपी 32 जेएन 2477 व 3 अदद मोटर साइकिल टीवीएस रायडर यूपी 32 पीजे 3538,हीरो एचएफ डीलक्स यूपी 32 एमडी 4215,स्प्लेंडर प्लस यूपी 41 बीजे 2341 व एक अदद आधार कार्ड, एक अदद पैन कार्ड तथा 915 रूपये नकद बरामद किया गया।पूछताछ पर अभियुक्तो द्वारा दिनांक 13/14-8-2024 की रात्रि जैदपुर से पल्हरी मार्ग पर हो रहे विद्युत लाइन के सुदृढीकरण के तार को कोला इण्डियन आयल पेट्रोल पम्प के पास चुराने की घटना को स्वीकार किया गया है।
