वृद्धाश्रम में मनाया विधायक डॉ. मनोज पाण्डेय का जन्मदिन
समाजसेवी सौरभ द्विवेदी ने वृद्धजनों को कराया भोजन,मिला आशीर्वाद

बाराबंकी। सफेदाबाद स्थित मातृ-पितृ सदन (वृद्धाश्रम) में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार से विधायक डॉ मनोज कुमार पाण्डेय का जन्मदिन सादगी से मनाया गया।कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी सौरभ द्विवेदी ने वृद्धजनों के बीच ऊंचाहार से विधायक डॉ मनोज कुमार पाण्डेय का जन्मदिन मनाया।इस दौरान उन्होने एक सैकड़ा वृद्वजनों को भोजन कराया।श्री द्विवेदी ने कहाकि डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय जन सुलभ राजनेता है।उनकी सादगी और मिलनसार व्यक्तित्व ही उनकी लोकप्रियता का कारण है।उनके पास जो भी गया, वह कभी खाली हाथ नहीं लौटा।उन्होने बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद की मदद की,चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या वर्ग का हो।इस मौके पर अधिवक्ता शिवम शुक्ला,प्रशान्त पाण्डेय, सुशील मिश्रा,अंशुमान द्विवेदी,हिमांशु दीक्षित,सचिन मिश्रा, आशु मिश्रा,महेन्द्र तिवारी,संजय शुक्ला,सुधाकर वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
