जैदपुर पुलिस ने ई रिक्शा चोरी की घटनाओ का किया खुलासा,6 शातिर ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार
कब्जे से चोरी का एक ई-रिक्शा,रिम टायर,बैटरी व ई-रिक्शे के कटे हुए पार्ट बरामद
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी- शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। कस्बे मे बीते दिनो हुई ई रिक्शा चोरी की घटनाओ का खुलासा करते हुए थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा 6 शातिर ऑटोलिफ्टर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का एक अदद ई-रिक्शा,रिम टायर,बैटरी व ई-रिक्शे के कटे हुए पार्ट बरामद किये है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ अखिलेश नारायण सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सुमित त्रिपाठी पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह के नेतृत्व मे उप निरीक्षक रनवीर सिंह, उप निरीक्षक राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल गुफरान खान, अखिलेश चौधरी, कांस्टेबल धीरेन्द्र यादव,पंकज सिंह की
थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा आज मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर मुअसं 301/2024 धारा 303(2)/317 भारतीय न्याय संहिता व मुअसं 302/2024 धारा 303(2)/317/319 (2)/318(4) भारतीय न्याय संहिता से सम्बन्धित अभियुक्त शान मोहम्मद पुत्र मो इसराइल निवासी मोहल्ला शेख सादी थाना काकोरी जनपद लखनऊ,मो आसिफ पुत्र नसीर अली निवासी बरगदतल्ला थाना काकोरी जनपद लखनऊ,तारिक पुत्र मो हनीफ निवासी मोहल्ला वली नगर थाना काकोरी जनपद लखनऊ,मो शान पुत्र मोषनिसार निवासी कटरा कस्बा व थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी,शोएब पुत्र रईस अहमद निवासी वली नगर काकोरी थाना काकोरी जनपद लखनऊ व मो राशिद पुत्र मो हामिद निवासी गडरिया टोला थाना माल जनपद जनपद लखनऊ को सफदरगंज रोड से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तो के कब्जे से उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित 11 अदद कटे हुए ई-रिक्शा के बाडी (स्टील टुकड़े),1 अदद ई-रिक्शा नंबर यूपी 41 पीटी 2503, एक अदद ई-रिक्शा की मोटर,2 रिम सहित टायर पहिया,4 अदद ई-रिक्शा की बैट्रियां तथा दो अदद एंड्राइड मोबाइल,1070 रूपये बरामद किया गया।पूछताछ पर अभियुक्तो द्वारा दिनांक 30-7-2024 की रात्रि मोहल्ला मुत्फर्रिक आबादी मंगलताल कस्बा जैदपुर से चुराकर ई-रिक्शे को कटवाकर अवशेष बेचना तथा दिनांक 7-8-2024 की रात्रि अहिरान कस्बा, जैदपुर से चार्जिंग में लगे ई-रिक्शा यूपी 41 पीटी 2503 चुराने की घटना को स्वीकार किया गया है।
