कस्बा सहित ग्रामीण इलाको मे धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व
मिडिया कार्यालय पर थाना प्रभारी अमित सिंह,पूर्व चेयरमैन रियाज अहमद ने किया झंडारोहण
भाजपा कार्यालय पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी अबू उमैर के नेतृत्व मे हुआ झंड़ारोहण
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मीडिया कार्यालय जैदपुर सहित थाना परिसर,हीरो एजेंसी,भाजपा कार्यालय,मदरसा दारूल उलूम आरफिया,पंजाब नेशनल बैंक,सनराइज स्कूल सहित विभिन्न स्थानो पर झंडा रोहण कर आजादी की जंग में शहीद हुए वीरों को याद किया गया।बताते चलें कि मिडिया कार्यालय जैदपुर में थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह,एसडीओ संदीप सिंह,स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक सुशील कुमार सरोज,ईओ अलोक वर्मा, कस्बा इंचार्ज रनवीर सिंह सहित अंय गणमान्य लोगों की मौजूदगी मे पूर्व चेयरमैन रियाज अहमद द्वारा झंडा रोहण किया गया।वही कलमकारो द्वारा मीडिया कार्यालय जैदपुर मे मौजूद सभी लोगो का माला पहनाकर स्वागत भी किया।जबकि पत्रकारो ने देश के लिये हुए वीर जवानों की शहादत बयां करते हुए यादो को ताजा करते नजर आये।इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन रियाज अहमद ने कहाकि हम ऐसे गुलो तर है कि मुरझा नहीं सकते।गद्दारे वतन अपने को कहला नही सकते।देश की आजादी मे शहीद हुए लोगो की शहादत को भुलाया नही जा सकता है। 15 अगस्त 1947 को हमारे देश को आजादी मिली थी।इसलिये हम सब इस जश्न को मनाने चले आ रहे हैं।

जबकी हीरो एजेंसी के प्रबंधक मो सालिम की मौजूदगी में थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने झंडा रोहण किया गया।वही भाजपा कार्यालय जैदपुर मे पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी अबु उमेर अंसारी सहित तमाम कार्यकर्ताओ की मौजूदगी मे थाना प्रभारी व जैदपुर मंडल अध्यक्ष संजय अवस्थी ने झंडारोहण किया।इस के अलावा मदरसा दारूल उलूम आरफिया मे डाक्टर रिजवान प्रबंधक व रियाज अहमद ने झंडा रोहण किया।सनराइज स्कूल सहित तमाम मदरसे विभिन्न स्कूलो व बैंको व सरकारी परिसरो सहित नगर पंचायत परिसर जैदपुर मे झंडारोहण कर स्कूली छात्र छात्राओ को पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर पत्रकार सतेन्द्र वर्मा,संदीप तिवारी,अवधेश वर्मा,सोनू वर्मा, हंसराज, पदुम कुमार,मेवालाल,अज़मी रिज़वी, अकरम खान, वसीम खान,शहाबुद्दीन सिद्दीकी,परवेज खान, राशिद कमाल, मक्की मियां,सभासद इरशाद सिद्दीकी, सहवार हुसैन, वकील खुजूर सहित अन्य लोग थाना चौराहे पर गुजर रहे भारी संख्या मे लोगो मे लड्डू का वितरण कर आजादी के जश्न मे सराबोर नजर आये।
