पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दहेज के लिए मारपीट करने का मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जैदपुर पुलिस द्वारा दहेज की मांग कर महिला को मारने पीटने वालो के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।जानकारी के अनुसार जैदपुर थाना क्षेत्र की टिकरा उसमा निवासी उम्मे अमन ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए बताया कि प्रार्थनी की शादी दिनांक 24-5-2021 को सनाउल्ला पुत्र मो अतीक आजाद नगर पैसार अखाड़ा सटटी बाजार जिला बाराबंकी के साथ हुई थी।शादी के बाद से ही अपाचे मोटरसाइकिल व पचास हजार रूपए नकद की मांग कर मारपीट किया जाता था।फिर भी परिवार के लोगो ने समझा बुझाकर भेज दिया गया था।दिनांक 5-8-2024 की 8 बजे दहेज के लिया महिला को बेल्ट से मारने के बाद घर भी भगाते हुए कहा गया गया अगर तुम दहेज को अतिरिक्त पैसे व अपाचे मोटरसाइकिल लेकर नहीं आई तो जान से मार देगें। पीड़ित महिला की शिकायत पर जैदपुर पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है।पीड़ित महिला ने बताया की शौहर नशे का आदी है।जेवर आदि भी छीनकर बेच दिया है।