संयुक्त पुलिस टीम ने अशोक हत्याकाण्ड का किया सफल अनावरण,हत्याभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। स्वाट,सर्विलांस व थाना देवा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अशोक हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर हत्याभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।विदित हो कि
दिनांक 5-8-2024 को थाना देवा क्षेत्रान्तर्गत मामा नहर के पास एक व्यक्ति का शव मिला था जिसकी पहचान अशोक यादव पुत्र गया प्रसाद उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी ग्राम मामापुर थाना देवा के रूप मे हुई।मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर थाना देवा पर मुअसं 523/ 24 धारा 103(1) बीएनएस बनाम भानू यादव पुत्र रामनरेश यादव निवासी उपरोक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा उक्त घटना से सम्बन्धित समस्त पहलुओ की जांच कर घटना का अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर जगतराम कनौजिया के नेतृत्व मे पुलिस टीमो का गठन किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गये।इसी क्रम मे आज स्वाट,सर्विलांस व थाना देवा पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस एवं डिजिटल डेटा की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये हत्याभियुक्त भानू यादव पुत्र रामनरेश यादव निवासी ग्राम मामापुर थाना देवा को बस स्टैण्ड देवा के पास से गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्त की निशांदेही पर आलाकत्ल 1 अदद लकड़ी का बोटा बरामद किया गया।पूछताछ मे ज्ञात हुआ हत्याभियुक्त भानू यादव पूर्व में मुअसं 162/2012 धारा 376/302/201 भादवि थाना देवा जनपद बाराबंकी में जेल जा चुका था।इसी बात को लेकर मृतक अशोक,भानू को जब भी मिलता था तो अक्सर ताना मारता था कि तुम बलात्कारी व हत्यारे हो जिससे भानू काफी आहत होता था और अशोक से रंजिश रखने लगा।दिनांक 4/5-8-2024 की रात हत्याभियुक्त भानू मामापुर नहर पुलिया के पास कन्धई लाल के होटल पर आया था तो देखा कि अशोक होटल की बेंच पर लेटा है तभी मौका पाकर लकड़ी के बोटा से अशोक के सिर पर कई बार हमला करके अशोक की हत्या कर दी।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे
अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक मुस्तकीम अहमद, उप निरीक्षक अखिलेश प्रजापति, शैलेश यादव, हेड कांस्टेबल
कैलाश यादव, कांस्टेबल उत्तम चतुर्वेदी, प्रेम चन्द यादव
स्वाट टीम से उप निरीक्षक अजय सिंह प्रभारी स्वाट टीम, उप निरीक्षक गजेन्द्र विक्रम सिंह,हेड कांस्टेबल बलवन्त सिंह, जितेन्द्र बहादुर सरोज, दीनानाथ शुक्ल, कांस्टेबल
प्रवीण शुक्ल, अंकित तोमर, अभय कुमार, अभिषेक राजवंशी, नितिन कुमार व सर्विलांस सेल से उप निरीक्षक
संजीव प्रकाश सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल, उप निरीक्षक
रामाधार, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जितेन्द्र वर्मा,
मजहर अहमद, अनुज कुमार, पवन गौतम, चन्द्रभान, कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार शामिल थे।
