प्रधान प्रतिनिधि औंन मियां की अगुवाई में निकाली गई मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व गांवो मे राष्ट्रभक्ति की अलग जागने के लिए तिरंगा यात्रा निकालने का दौर शुरू हो गया है।रविवार को ग्राम पंचायत हजरतपुर मे प्रधान प्रतिनिधि औंन मियां की अगुवाई में मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकली गई।यात्रा को सपा नेता विनोद कुमार यादव व कांग्रेस नेता जुल्फी मियां ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया।दर्जनों मोटर साइकिलो पर सवार युवा हाथो में तिरंगा लेकर वंदे मातरम भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए जुल्फी मियां की हवेली से निकलकर ग्राम कैरातिन पुरवा कटोरवा,हसनापुर आदि गांवो मे गली गली भ्रमण करते हुए हजरतपुर पहुंचकर यात्रा का समापन किया गया। यात्रा समापन के उपरांत जुल्फी मियां की हवेली पर यात्रा में शामिल सभी युवाओ को मिष्ठान वितरण किया गया । इस मौके पर सपा नेता आदिल काजमी,नियाज अहमद अंसारी,वसी अहमद,पवन कुमार,राजकुमार,चन्दन वर्मा, राधेश्याम,आजम खान,नूर आलम,बबलू यादव,सरवन,मनोज कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
