संदिग्ध परिस्थितियों मे बांस की बल्ली मे लटकता मिला युवक का शव
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-नूर मोहम्मद
मसौली बाराबंकी। गांव के ही निकट आम की बाग़ की रखवाली के लिए तिरपाल की झोपडी बनाकर रह रहे एक 19 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों मे शव बांस की बल्ली मे लटकता मिला।पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम नेवला करसंडा निवासी शब्बीर अली का 19 वर्षीय पुत्र मो साहिल बाराबंकी बहराईच हाइवे पर स्थिति महबूब उर रहमान किदवई की आम की बाग की रखवाली का कार्य करता था।गांव के ही निकट स्थित बाग़ मे बांस की बल्ली के सहारे तिरपाल तान कर उसी मे रहता है।रविवार की सुबह लोगो ने देखा कि मो साहिल का शव बांस की बड़ेर मे रस्सी के फंदे से लटकता मिला सूचना फैलते ही घर व गांव मे कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पीआरवी व मसौली ने शव को कब्जे मे लेते हुए जमातलासी ली तो मृतक के पास मोबाइल मिला।जिसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा उसी के आधार पर कार्रवाही की जायेगी।