तीन दिवसीय दंगल के दूसरे दिन देश के नामी गिरामी पहलवानो ने दिखाया अपना दमखम
विधायक फरीद महफूज किदवई ने पहलवानो के हाथ मिलवाकर किया दंगल का शुभारंभ
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। कस्बा बदोसरांय में आयोजित तीन दिवसीय दंगल के दूसरे दिन हरियाणा,पंजाब,राजस्थान, दिल्ली व नैपाल से आए नामी गिरामी पहलवानो ने अपना-अपना दम खम दिखाया।इस दौरान दंगल देखने वालों की काफी भीड़ जुटी।बदोसराय के अशर्फीलाल यादव जनता मांटेसरी स्कूल में कोटवाधाम के महंत खुटपुट बाबा एवं जिला पंचायत सदस्य विजय यादव के द्वारा आयोजित दंगल के दूसरे दिन देश प्रदेश के कई पहलवानो ने मैदान में उतरकर अपनी ताकत दिखाई। दंगल में सबसे बड़ी कुश्ती कोटवाधाम के संदीप पहलवान एवं गोरखपुर के सोमदीप पहलवान के मध्य हुई।जिसमे संदीप पहलवान ने सोमदीप को जमीन दिखा दिया।इसके बाद पंजाब के पहलवान जग्गा सिंह एवं हिमाचल प्रदेश के राठी बाबा के मध्य हुई।जिसमे राठी बाबा ने बाजी मारकर तालियां बटोरी।
अगली कुश्ती गोंडा के शिवम मिश्रा एवं कानपुर के गनी पहलवान के मध्य हुई जिसमे गनी पहलवान ने बाजी मारी।इसके बाद राजस्थान के सोनू पहलवान एवं कलियर शरीफ के फकीर बाबा के मध्य हुई।इसमे फकीर बाबा ने जीत हासिल किया।सहारनपुर के मोहम्मद वकास व दिल्ली के विक्की के मध्य हुई कुश्ती में विकास ने बाजी मारी।अंतिम कुश्ती नेपाल के लगी थापा एवं राजस्थान के शमशेर के मध्य हुई।जिसमे लकी थापा ने शमशेर को पटखनी दी।रामनगर के विधायक फरीद महफूज किदवई ने दंगल में पहुंचकर कार्यक्रम की शुरुआत की।इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि लल्लन वर्मा,अमरेंद्र प्रताप सिंह,प्रधान रामसिंह यादव एवं दुर्गेश दिक्षित ने पुरस्कार देकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।