मीडिया कार्यालय पर मीडिया बंधुओ की बैठक सम्पन्न
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम के संबंध मे जैदपुर मीडिया कार्यालय थाना चौराहा पर मीडिया बंधुओ की एक बैठक संपन्न हुई।बैठक मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा रोहण से संबंधित कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गई।बैठक मे उपस्थित पत्रकारो ने अपने-अपने विचार रखे।इसके पश्चात पत्रकारो ने मुख्य अतिथियो को झंडा रोहन के अवसर पर आमंत्रण पत्र दिया।बैठक मे पत्रकार वसीम खान,संदीप तिवारी,सत्येंद्र वर्मा,प्रदुम कुमार,शहाबुद्दीन सिद्दीकी,मेवालाल,अवधेश कुमार वर्मा,कार्यालय प्रभारी शाहिद सहित अन्य तमाम पत्रकारगण उपस्थित रहे।
