रामनगर मे नर्वदेश्वर रामेश्वर मंदिर पर कल होगा आल्हा गायन का कार्यक्रम
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अशोक कुमार सिंह
रामनगर बाराबंकी। नगर पंचायत रामनगर में स्थित नर्वदेश्वर रामेश्वर मंदिर पर विगत वर्षों की तरह आल्हा गायन का कार्यक्रम इस बार भी होना तय है।चेयरमैन रामशरण पाठक ने जानकारी देते हुये बताया कि आल्हा सम्राट रामरथ पाण्डेय और उनकी सहयोगी कलाकारों का कार्यक्रम दिनांक 10-8-024 दिन शनिवार को 10 बजे से होना तय है।बताते चले गुड़िया पर्व के दूसरे दिन आल्हा गायन का कार्यक्रम परम्परागत तरीके पाठक जी के पिताजी के पहले से निरन्तर चल रहा है।पिछले वर्ष शीलू सिंह राजपूत ने आल्हा गायन का जौहर दिखाया था।इस बार का कार्यक्रम रामरथ पाण्डेय के नाम रहेगा।
