पुरानी रंजिश मे युवक पर किया धारदार औजार से हमला,गम्भीर रूप से घायल
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। पुरानी रंजिश मे एक युवक ने मोहल्ले के ही एक युवक को जमकर मारापीटा और धारदार औजार के हमला कर दिया जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।जिसकी शिकायत जैदपुर पुलिस से करने पर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।जानकारी के अनुसार मामला जैदपुर कस्बे के मोहल्ला वसीनगर का है। जहां नादिर पुत्र हारून ने थाना जैदपुर में शिकायत करते हुए बताया कि मोहल्ले के शमीम पुत्र मो उमर पुरानी रंजिश को लेकर बीती रात प्रार्थी के घर पर जाकर गंदी गन्दी गाली देने लगा।जिसका विरोध करने पर लात घूंसों से मारने लगा और धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उसे काफी चोटें आयी।जिसकी शिकायत थाना जैदपुर थाने मे करने पर पुलिस द्वारा मामले जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है।इस संबंध में कस्बा इंचार्ज रनवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली जांच पड़ताल जारी है।
