ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आने से एक मवेशी की हुई मौत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। ज़ैदपुर के मोहल्ला बड़ापुरा कब्रिस्तान के पास में स्थित ट्रांसफार्मर में करंट के आने से इसकी चपेट में एक मवेशी आ गया। जिसकी मौके पर भी मौत हो गई। वहीं ट्रांसफार्मर में करंट आने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल दिखाई दिया।वही बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर मरम्मत किया गया।हालांकि बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा बताया गया की ट्रांसफार्मर के बेहद करीब पहुंचने के कारण मवेशी की मौत हुई है।
