दूसरी बाइक को बचाने के चक्कर में सड़क पर गिरा बाइक सवार,गंभीर रूप से हुआ चोटिल
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोठिया निवासी विपिन कुमार पुत्र विनोद कुमार मिर्जापुर गांव अपनी रिश्तेदारी मे एक महिला व बच्चो को लेकर बाइक से जा रहे थे।तभी ग्राम मचौची के पास सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में वह स्वयं सड़क पर गिर गए।जिसमे महिला व बच्चो को मामूली चोटे आई तो वही बाइक चालक विपिन कुमार को गंभीर चोटे आई है। वही घटना के बाद भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सड़क पर जा रही अब्दुल्ला ग्राम पंचायत सचिव शैलजा तिवारी ने दुर्घटना देखा तो रुक कर तत्काल इसकी सूचना एंबुलेंस को दिया तथा अपनी गाड़ी में रखा हुआ पानी घायल को पिलाया तथा काफी देर तक एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध न होते देख स्थानीय लोगो की मदद से तत्काल घायल को पिकअप से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज़ैदपुर ले जाया गया।जहां पर डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया गया।वही हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
