काउंसलिंग के बाद 4 दम्पति एक साथ रहने हेतु हुए राजी
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। महिला थाना प्रभारी,महिला परामर्श केन्द्र द्वारा काउंसलिंग करने के परिणामस्वरूप 4 दम्पति को एक साथ रहने हेतु राजी किया गया।जानकारी के अनुसार
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में वैवाहिक विवादो का त्वरित निस्तारण करने हेतु महिला थाना,महिला परामर्श केन्द्र द्वारा प्रयास किया जा रहा है जिसके क्रम मे आज पति-पत्नी के परिवारिक विवाद सम्बन्धी मामले में दोनों पक्ष के लोग उपस्थित आये। महिला थाना,महिला परामर्श केन्द्र द्वारा काउंसलिंग करने के परिणामस्वरूप 4 प्रार्थना पत्रो मे दोनों पक्षो की समस्याओ को सुनते हुए आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया।दोनो पक्षो द्वारा आपस मे एक- दूसरे को विश्वास दिलाया गया कि हम दोनो नवजीवन की नई शुरूआत करते हुए हंसी-खुशी अपना जीवन यापन करेगें।महिला थाना प्रभारी,काउंसलरों द्वारा दंपति को नवजीवन की शुरूआत की शुभकामनाएं देते हुए समझाया गया कि बीती बातो को लेकर विवाद नही करेंगे और आपस में प्यार से रहेगें।महिला थाना प्रभारी, काउंसलरो द्वारा 15 दिन बाद दम्पति की कुशलक्षेम पूछने हेतु पुनः बुलाया गया है।
