सर्विलांस सेल,स्वॉट टीम को मिली बड़ी सफलता,150 अदद खोए,गिरे हुए मोबाइल फोन किये बरामद
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। सर्विलांस सेल,स्वॉट टीम की मोबाइल रिकवरी टीम की बड़ी सफलता,150 अदद खोए हुए,गिरे हुए मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख 50 हजार रुपये) को बरामद किया गया है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रो मे खोए हुए/कही गिर गये मोबाइल फोन की बरामदगी करने हेतु प्रभारी सर्विलांस सेल उप निरीक्षक संजीव प्रकाश सिंह के नेतृत्व में एक मोबाइल रिकवरी टीम का गठन कर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था।जिसके क्रम में आज सर्विलांस टीम की मोबाइल रिकवरी टीम द्वारा कठिन परिश्रम करते हुए 150 अदद एंड्रायड मोबाइल फोन को बरामद करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कुल कीमत लगभग 20,50,000 रुपये (बीस लाख पचास हजार रूपए) है।

बरामद मोबाइल फोन को पुलिस अधीक्षक द्वारा आज पुलिस लाइन सभागार में उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया।मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम मे सर्विलांस टीम से उप निरीक्षक संजीव प्रकाश सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल,उप निरीक्षक रामाधार,मुख्य आरक्षी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,जितेन्द्र वर्मा,मजहर अहमद,चन्द्रभान यादव,अनुज कुमार,पवन गौतम, कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार व स्वाट टीम से उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह प्रभारी स्वाट,उप निरीक्षक गजेन्द्र विक्रम सिंह,हेड कांस्टेबल बलवंत सिंह, दीनानाथ शुक्ल,जितेन्द्र बहादुर सरोज, कांस्टेबल अंकित तोमर,अभिषेक राजवंशी, प्रवीण शुक्ला, अभय कुमार,नितिन कुमार शामिल थे।
