लापता युवक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। लगातार अपनी मेहनत व ईमानदारी के चलते क्षेत्र की जनता में अपनी एक अलग पहचान बनाये कस्बा इंचार्ज द्वारा एक बाईस वर्षीय लापता युवक को तलाश परिवार के लोगो के सूपुर्द किया गया।इस सराहनीय कार्य से क्षेत्र को लोग एक फिर से उनकी प्रशंसा करते नजर आये।बताते चलें कि कस्बा के मोहल्ला समेड़ी निवासी मो इसराइल द्वारा थाने में सूचना दिया गया कि उनका 22 वर्षीय पुत्र मो सदमान 24 जुलाई को घर से अचानक कहीं लापता हो गया।जिसकी खोजबीन की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं हो पाई।वहीं सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कस्बा इंचार्ज रनवीर सिंह ने टीम के साथ लापता युवक की छानबीन मे जुटे और मो अदमान को बरामद कर बुधवार को परिजनो के सकुशल सुपुर्द किया गया।इसके बाद परिजन कस्बा इंचार्ज रनवीर सिंह के साथ पूरी टीम के सराहनीय कार्य पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रशंसा किया
