शातिर चोरो ने रात मे घर के सामने चार्जिंग पर लगा ई रिक्शा किया चोरी
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। रात के अंधेरे नये ई रिक्शा मे सवार होकर आने वाले शातिर चोरों के गैंग द्वारा एक सप्ताह मे दूसरा ई रिक्शा बीती रात चोरी होने से ई रिक्शा चालको मे दहशत का माहोल बना हुआ है।बीती रात कस्बे के मोहल्ला अहिरान से अज्ञात चोर रात के अंधेरे में एक ई रिक्शा चुरा ले गये।पीड़ित ने थाना जैदपुर मे शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है।जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पूर्व चोरी हुए एक विकलांग चालक के ई रिक्शे का अभी खुलासा नही हो पाया और बुधवार की रात कस्बे के मोहल्ला अहिरान निवासी आमिल पुत्र रहमत अली का ई रिक्शा यूपी 32 आरएन 7319 चार्जिंग हेतु घर के सामने लगा था।जिसे दूसरे ई रिक्शा पर सवार होकर आने वाले अज्ञात चोर उठा ले गये।रात के तीन बजे पीड़ित की पत्नी के देखने पर चोरी की जानकारी होने पर पूरा परिवार सुबह तक अपनी जीविका चलाने वाले ई रिक्शे को खोजता रहा।मगर शातिर चोरो का कुछ पता नही चला। जबकि आपपास लगे सीसीटीवी कैमरे से जानकारी मिली कि ये शातिर रात के पौने दो बजे एक नये ई रिक्शा पर सवार होकर तीन चार लोग आये और चार्जिंग पर लगे ई रिक्शे को चलाकर बांध चौराहे की ओर छोटी छोटी गलियो से गुजरते हुए फरार हो गये।पीड़ित आमिल ने जैदपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले की जानकारी दी है।पुलिस द्वारा जांच पड़ताल जारी है।कस्बा इंचार्ज रनवीर सिंह ने बताया कि ई रिक्शा चोरी होने की सूचना मिली है।सीसीटीवी फुटेज चेक करने के साथ जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है।जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।
