बाराबंकी। जिला चेयरमैन संघ के अध्यक्ष रामशरण पाठक की अगुवाई मे संघ के सदस्यो ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से मुलाकात कर नगर पंचायतो से संबंधित समस्याओ को लेकर मांग पत्र सौंपा।पत्र मे कहा गया है कि प्रत्येक नगर पंचायत मे कराये गये कार्यों की गुणवत्ता की देखरेख समय पर भुगतान हेतु स्थाई अवर अभियंता की नियुक्ति की मांग की गई है।जिले की नगर पंचायत दरियाबाद रामसनेहीघाट मे वर्तमान में एक ही लिपिक की तैनाती है।जिससे सुचारू रूप से दोनो नगर पंचायत का कार्य सही से नही हो पा रहा है इसलिए इन दोनो नगर पंचायत मे अलग अलग स्थाई रूप से लिपिक की तैनाती की मांग की गई है।नगर पंचायत मे 15वें वित्त आयोग योजना के तहत कराये जा रहे कार्यों के संबंध मे नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारियो की सहमति जरुरी है।चेयरमैन संघ ने माग जिलाधिकारी से की है।इस अवसर पर चेयरमैन देवा नगर पंचायत अध्यक्ष हारून वारसी,जैदपुर चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम, आरएसघाट के अध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव, दरियाबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि सरफराज,हैदरगढ़ के अध्यक्ष आलोक तिवारी,फतेहपुर चेयरमैन इरशाद कमर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
