इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी सरकार, जनता को मिलेगा 10 किलो राशन, 25 लाख का इलाज-सुप्रिया श्रीनेत
अन्नदाताओं का माफ करेंगे कर्जा, युवाओ महिलाओं को देंगे एक लाख हर साल
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनते ही हम देश की जनता को 10 किलो राशन देंगे और देशभर में 25 लाख रूपये तक निःशुल्क इलाज की कैशलेस बीमा योजना लागू करेंगे भाजपा का चार सौ पार का नारा संविधान को खत्म करने की साजिस थी आरक्षण को खत्म करने का षडयन्त्र था चार सौ पार का नारा देने वालों को 150 के लाले पड़ रहे है।उक्त बातें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सोशल मीडिया की इंचार्ज, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आज लोकसभा क्षेत्र 53 बाराबंकी (अ०जा०) में इण्डिया गठबन्धन के कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में केन्द्रीय चुनाव कार्यालय सिविल लाइन पूर्व केन्द्रीय मंत्री मोहसिना किद्वाई के आवास पर आयोजति प्रेस वार्ता में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का 48 पन्ने और 15339 शब्दों का न्याय पत्र एक एैसा न्याय पत्र है जिसमें देशवासियों सभी समस्याओं का समाधान है जो वातानुकूलित कमरे में नहीं बनाया गया है, कन्या कुमारी से कश्मीर तक पैदल भारत जोड़ों यात्रा तथा मणिपुर से मुम्बई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान हमारे जननायक राहुल गांधी जी ने देश की जनता से मिलने और उनकी जरूरतों को जानने के बाद घोषणां पत्र बनाया है जिसमें हम किसान न्याय के तहत प्रधानमंत्री मोदी की तरह अपने पूंजीपति मित्रों का 16 लाख करोड़ रूपये का कर्जा नहीं माफ करेंगे हम देश के अन्नदाता का कर्जा माफ करेंगे किसान आन्दोलन के चलते सात सौ किसानों ने शहादत दे दी, वह सरकार से क्या मांग रहे थे अपनी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य और किसान विरोधी काले तीन कानूनों की वापसी जो सैंकड़ों शहादत के बाद कानून तो वापस हो गये पर उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिला हम इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनते ही स्वामीनाथन रिपोर्ट के अनुसार एमएसपी देंगे किसानों के उपकरणों खेती के लिये जरूरी चीजों को जीएसटी से मुक्त करेंगे.युवा न्याय के तहत इण्डिया गठबन्धन की सरकार प्रत्येक डिप्लोमा धारक या डिग्री धारक को 1 लाख रूपये सालाना की पक्की नौकरी,पेपर लीक मामलों में एैसा कानून बनायेंगे जिससे पेपर लीक करने वालों की रूंह कांप जाये। 30 लाख केन्द्र सरकार के खाली पदों को तत्काल भरकर बेरोजगारों को नौकरी देंगे नारी न्याय के तहत महालक्ष्मी योजना चलाकर प्रतयेक गरीब परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला के बैंक खाते में 1 लाख रूपये सालाना देंगे और महिलाओं के लिये केन्द्र सरकार की नौकरियों में 50 प्रतिशत का आरक्षण देंगे।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि करोना काल में जब यह महामारी विकराल रूप ले चुकी थी तो विदेश में रहने वाले भारतीयों को तो मोदी सरकार हवाई जहाज से लेकर आयी लेकिन गरीब मजदूर चिलचिलाती धूप में नंगे पैर अपनी जान पर खेलकर अपने घर आयें, मोदी सरकार में इनका मित्र अडानी 1 हजार 6 सौ करोड़ रूपये रोजाना कमा रहा है और श्रमिक 27 रूपये, इण्डिया गठबन्घन की सरकार बनते ही हमारी यू0पी0ए0 सरकार की दो योजनायें जिन्होंने करोना काल में संजीवनी का काम किया पहली खाद्य सुरक्षा अधिनियम और दूसरी मनरेगा तो इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनते ही हम 10 किलो राशन के साथ ही मनरेगा की मजदूरी 400 रूपये करेंगे और हिस्सेदारी न्याय के तहत इण्डिया गठबन्धन की सरकार राष्ट्रव्यापी आर्थिक सामाजिक जाति जनगणना कराकर उनकी स्थित में सुधार के लिये सकारात्मक कदम उठायेगी तथा 50 प्रतिशत आरक्षण का कैप हटायेंगे।पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुये राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि चार चरणों के सम्पन्न हुये चुनावों में भाजपा का चार सौ पार का नारा हवा में उड़ गया है अब वह नारा वो भूल चुके है। मंगलसूत्र के बारे में पूछने पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि देश की सीमा पर जो जवान शहीद हो गये हैं उनकी पत्नियां मोदी से अपने मंगलसूत्र का हिसाब मंाग रही हैं किसान आन्दोलन में प्रधानमंत्री के जिद के चलते जो 700 किसान शहीद हो गये थे उनकी विधवायें प्रधानमंत्री से अपने मंगलसूत्र का हिसाब मांग रही है। प्रधानमंत्री उनसे मंगलसूत्र का हिसाब पूछ रहे हैं जिनका अपना बलिदानी इतिहास है 10 साल की भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों को छला है एक बात मैं दावे के साथ कह रही हूं कि देश में इण्डिया गठबन्घन के पक्ष में आंधी चल रही है 4 जून के नतीजों में मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं बनने जा रहें है। 20 मई को आपके यहां चुनाव होना है यह चुनाव देश में लोकतंत्र की रक्षा और संविधान की हिफाजत का चुनाव है तनुज पुनिया एक पढे लिखे, संस्कारी उम्मीदवार हैं मैं आप लोगों के माध्यम से अपने छोटे भाई तनुज पुनिया को रिकार्ड मतों से जीत के लिये जनता से अनुरोध करने आयी हूँ जब मतदाता अच्छे लोगों को चुनकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजेगा तभी उसके दरवाजे पर विकास पहुंचेगा और उसके घरों में खुशहाली आयेगी पत्रकार वार्ता में मूख्य रूप से पूर्व सांसद, डा पीएल पुनिया तथा कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता सरजू शर्मा मौजूद थे।
