बाराबंकी। इण्डिया गठबन्घन के कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया ने आज इण्डिया गठबन्घन के साथियों के साथ नगरपालिका परिषद बाराबंकी के वार्ड गांधी नगर में व्यापक जनसम्पर्क करके मतदाताओं से मिलकर इण्डिया गठबन्घन के पक्ष में मतदान करने की अपील की तदोपरान्त सैंकडों की संख्या मे क्षत्रीय समाज के लोगो ने महाराण प्रताप के चित्र को राजेश सिंह राजू के नेतृत्व में पूर्व सांसद डा पीएल पुनिया तथा इण्डिया गठबन्घन के प्रत्याशी तनुज पुनिया को भेंट करके इण्डिया गठबन्घन को मजबूत करने तथा तनुज पुनिया को रिकार्ड मतों से जीत दिलाने का आश्वासन दिया।सैंकड़ो की संख्या में राजेश सिंह राजू के नेतृत्व में आये क्षत्रीय समाज के लोगो मे मुख्य रूप राजकुमार सिंह,शिव कुमार सिंह, रामेन्द्र प्रताप सिंह,गया प्रसाद सिंह,चन्द्रिका सिंह,चन्द्रभान सिंह,सुधीर सिंह, विपिन सिंह,शिवा सिंह,इन्द्रसेन सिंह,राहुल सिंह,अभय सिंह,अमरेन्द्र प्रताप सिंह, आनन्द सिंह,अमरजीत सिंह,अजय सिंह,धर्मेन्द्र प्रताप सिंह,सुनील सिंह राठौर, संजय सिंह, विश्वनाथ सिंह,सहित सैंकड़ो की संख्या में क्षत्रीय समाज के लोग मौजूद थे। पूर्व सांसद डा पीएल पुनिया व इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी तनुज पुनिया ने उनके समर्थन के प्रति आभार जताते हुये उनके मान सम्मान की रक्षा किये जाने का आश्वासन दिया।