महाराणा प्रताप की जयंती के अवकाश घोषित कराने के लिए पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप के प्रति व्यक्त किया आभार
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप संगठन के पदाधिकारियों ने आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप जी के सिविल लाइन आवास पर भेंट कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी का महाराणा प्रताप जी की जयंती पर घोषित किए गए अवकाश के लिए आभार व्यक्त करते हुए प्रतीक चिन्ह एवं साफा बांधकर सम्मानित किया, पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने महाराणा प्रताप संगठन के पदाधिकारियों को वचन देते हुए कहा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सभी महापुरुषों का सम्मान करते हैं।अखिलेश यादव जी के पुनः मुख्यमंत्री बनते ही हम सबके प्रेरणा सोत्र वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर पुनः अवकाश घोषित किया जाएगा, महाराणा प्रताप संगठन के पदाधिकारियों इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी तनुज पूनिया का समर्थन करने का ऐलान करते हुए भारी बहुमत से चुनाव जीताने का आश्वासन दिया।इस मौके पर मुख्य रूप से राजेश सिंह राजू,राज कुमार सिंह,रामेंद्र प्रताप सिंह,सुशील कुमार सिंह,नवीन कुमार सिंह,आनंद कुमार सिंह,शिवकुमार सिंह,अमरेन्द्र प्रताप सिंह डा,छत्रपाल,दिनेश कुमार सिंह,पूर्व विधायक रामगोपाल रावत,अजय वर्मा बबलू,शकील सिद्दीकी, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान,नसीम कीर्ति सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
