मोपेड से जा रहे दम्पति को पिकअप ने मारी टक्कर, महिला की हुई मौत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। बदोसराय कोटवाधाम मार्ग पर मोहद्दीनपुर गांव के पास मोपेड से जा रहे दम्पति को पिकअप रौंदते हुए निकल गई जिससे पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार कोतवाली बदोसराय के ग्राम मोहद्दीनपुर शराब ठेके के निकट टिकैतनगर थानाक्षेत्र के अरूआ हसौर के अनवर अपनी पत्नी गुलशन के साथ गुरुवार को दोपहर बाद अपनी ससुराल बरोलिया आ रहे थे।बरौलिया से एक किलोमीटर पहले ही अज्ञात पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी।जिससे महिला सड़क पर गिर गयी और उसे पिकअप रौंदते हुए निकल गई।घटना देख भीड इक्ट्ठा हो गई।एम्बुलेंस से घायल महिला को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पहुंचाया गया।जहां मौजूद डाक्टर आरिफ सिद्दीकी ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया।जबकि अनवर बाल बाल बच गया।परिजन पोस्टमार्टम नही कराने का लिखित प्रार्थनापत्र देकर शव को लेकर चले गए।
