बाराबंकी हमारी कर्मभूमि,विकास के लिए करूँगा हर कोशिश कामयाब तनुज पुनिया
इंडिया गठबंधन के नेताओ ने जनसम्पर्क कर मांगा समर्थन,झोंकी पूरी ताकत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। संसदीय क्षेत्र बाराबंकी हमारे परिवार की राजनैतिक कर्मभूमि है यहां कि रहने वाली जनता का स्थान हमारे दिल में है इनके साथ कभी धोखा या विश्वासघात नही कर सकता यदि इनके आर्शीवाद और वोट से हमें इनकी सेवा करने का मौका मिला तो क्षेत्र की जनता की खुशहाली और विकास के लिये कोई कसर नहीं छोडूंगा और इनके सुख -दुख में हमेशा शामिल रहकर हर सम्भव समाधान का प्रयास करूंगा।उक्त बातें इण्डिया गठबन्घन के कांग्रेस प्रत्यासी तनुज पुनिया ने आज नगर पालिका परिषद बाराबंकी के लक्ष्मण पुरी वार्ड तथा विकास खण्ड सिद्धौर के ग्राम उस्मानपुर, नूरापुर कौरहापुरवा में व्यापक जनसम्पर्क अभियान तथा चौपालों में संसदीय क्षेत्र की जनता से वार्तालाप के दौरान कही नगरीय क्षेत्र में जन सम्पर्क अभियान के दौरान नगर पालिका परिषद की चेयरमैन शीला सिंह वर्मा तथा विकास खण्ड सिद्धौर में भ्रमण के दौरान पूर्व सांसद रामसागर रावत पूर्व विधायक रतन लाल राव तथा पूर्व विधायक राममगन रावत विशेष रूप से मौजूद थे।इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी तनुज पुनिया ने कहाकि देश के भाजपाइयों को सत्ता से जाने का डर सता रहा है इसलिये उनकी भाषा बदल गयी है देश के अन्नदाता नौजवान किसी के बहकावे में न आयें वह इण्डिया गठबन्धन की प्राथमिकता में है देश में इण्डिया गठबन्धन की सरकार जो आपके आर्शीवाद से 4 जून के बाद बनने जा रही है बनते ही हम पहला कार्य देश के अन्नदाता का कर्ज माफ करेंगे उसको स्वामीनाथन रिपोर्ट के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य देंगे, और बेरोजगार डिग्री धारक नैजवान जिसको हमारे नेता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी जी ने 18 वर्ष की आयु में वोट का अधिकार देकर सरकार बनाने में उसकी अहम जिम्मेदारी सौंपी थी उस बेरोजगार को 1 लाख रूपये की सालाना की पक्की नौकरी देने का काम इण्डिया गठबन्धन की सरकार करेगी किसान का कर्ज माफ हो और नौजवान को रोजगार मिले इसके लिये कांग्रेस पार्टी की गारण्टी को कानूनी रूप से अमली जामा पहनाने के लिये वर्तमान सरकार का जाना और इण्डिया गठबन्धन की सरकार का आना जरूरी है मैं आप से प्रार्थना करने आया हूँ कि अपने परिवार की खुशहाली के लिये इण्डिया गठबन्धन के पक्ष में मतदान करें।पूर्व सांसद रामसागर रावत ने इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी तनुज पुनिया के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुये कहा कि इण्डिया गठबन्धन झूठ फरेब जुमलेबाजी की राजनीति नहीं करता है आप यकीन करें कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी की कथनी करनी में कोई अन्तर नहीं है यू0पी0ए0 की सरदार मनमोहन सिंह की सरकार में देश के किसान का 72 हजार करोड़ का कर्जा माफ हुआ था और केन्द्र की सत्ता में आते ही किसान का कर्ज माफ होगा मैं आपकों विश्वास दिलाता हूँ कि इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी तनुज पुनिया एक पढ़े लिखे होनहार तेज तर्रार नौजवान हैं इन्होने रूढ़की आईआईटी से कैमिकल इन्जीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है।इनके पिता पूर्व सांसद डा पीएल पुनिया से आप सभी परिचित हैं।संसदीय क्षेत्र बाराबंकी के विकास में उनका योगदान कभी नहीं भुलाया नहीं जा सकता है मैं जमानत लेता हूँ कि आप तनुज पुनिया को हाथ के पंजे के निशान जो वोटिंग मशीन के एक नम्बर पर है उसका बटन दबाकर इनको वोट दें आपको विकास और खुशहाली मिलेगी और संसदीय क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा।पूर्व विधायक रतनलाल राव तथा पूर्व विधायक राममगन रावत ने संसदीय क्षेत्र के खुशहाली और चौमुखी विकास के लिये इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी तनुज पुनिया को भारी मतों से जिताने की अपील की।नगर पालिका परिषद के लक्ष्मणपुरी वार्ड में जनसम्पर्क अभियान के दौरान इण्डिया गठबन्घन के प्रत्याशी तनुज पुनिया के साथ मुख्य रूप से नगरपालिका परिषद बाराबंकी चेयरमैन श्रीमती शीला सिंह वर्मा,विरेन्द्र प्रताप यादव, दानिस अली एडवोकेट,इरफान कुरैशी शिवशंकर शुक्ला,सना सेख,सिकन्दर अब्बास रिजवी, दिनेश वैश,संजीव मिश्रा,सनी यादव,फरहान किद्वाई,अभिनव, सरदार सुरजीत सिंह,जलालुद्दीन गुड्उू,रामप्रताप वर्मा,रंजीत मिश्रा,देवेन्द्र सिंह मोनू, शबनम वारिस,तसलीमन खान,राम प्रताप वर्मा,दानिश खान,शब्बर रिजवी सहित दर्जनों की संख्या में इण्डिया गठबन्धन के कार्यकर्ता मौजूद थे।
