कांग्रेस के घोषणा पत्र से भाजपा की नींद हो गयी है हराम तनुज पुनिया
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी- शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। लोकसभा बाराबंकी के सिद्धौर ब्लाक अंतर्गत ग्राम उस्मानपुर मे प्रधान प्रतिनिधि दिनेश शर्मा के आवास पर आयोजित नुक्कड़ सभा में गठबंधन प्रत्याशी तनुज पुनिया ने कहा कांग्रेस के घोषणा पत्र से भाजपा की नींद हराम है,राहुल जी का हस्ताक्षर युक्त घोषणा पत्र समाज के हर वर्ग के लिए योजना बनाई गई है।उन्होने कहा हम जो करते हैं वह करके दिखाते है।हमारी सरकार ने ही किसानों का कर्ज माफ किया था और हम फिर अपने किसान भाइयो की कर्ज माफी की घोषणा करते है। किसानों के ट्रैक्टर और ट्रालियों पर टैक्स में छूट देंगे, परिवार की मुखिया औरत को सालाना ₹100000 देने का वादा राहुल जी ने किया है।हमारे मनरेगा मजदूरों को 237 रुपए दैनिक मजदूरी मिलती है जिसमे इनका जीवनयापन कठिन परिस्थितियों में व्यतीत होता है।हम उनकी मजदूरी को बढ़ाकर ₹400 करेंगे,हम 25 लाख रुपए तक का इलाज मुक्त करेंगे,बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने हमे संविधान दिया संविधान से समाज के हर तबके को शिक्षा,स्वास्थ्य और सामाजिक अधिकार मिले है।भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है।आज भारतीय लोकतंत्र खतरे में है।भाजपा तानाशाही शासन चाहती है हम सबको इसके खिलाफ आने वाली 20 तारीख को सबसे पहले हाथ के पंजे पर बटन दबाकर कांग्रेस को भारी मतों से जिताने की अपील की है।नुक्कड़ सभा में पूर्व सांसद रामसागर रावत,पूर्व विधायक जौनपुर परमेंद्र सिंह,पूर्व विधायक हैदरगढ़ राममगन रावत,पूर्व विधायक रतनलाल राव,प्रदेश सचिव अली अब्बास जै़दी, जै़दपुर सभासद मोहम्मद कासिम,प्रधान सीता शर्मा,पप्पू सिद्दीकी,अब्दुल मतीन आदि ने सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
