चार चरण के मतदान सम्पन्न हो जाने के बाद अब भाजपा नेताओ के बदल चुके है बयान अरविन्द सिंह गोप
सपा नेताओ ने तनुज पुनिया के समर्थन मे जनसभा को किया सम्बोधित
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अशोक कुमार सिंह
रामनगर बाराबंकी। किसानो,नौजवानो के अति उत्साह से अब लग रहा है कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी तनुज पुनिया को देश की सबसे बड़ी पंचायत मे अपना प्रतिनिधित्व करने के लिये भेजने का अब अवाम ने फैसला कर लिया है।चार चरण के मतदान सम्पन्न हो जाने के बाद अब भाजपा नेताओ के बयान बदल चुके है।यह बात मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने रानीगंज मे पूर्व ब्लाक प्रमुख ब्रजपाल सिंह ज्ञानू के संयोजन तथा शीतला बक्श सिंह के संचालन मे आयोजित चुनावी सभा मे व्यक्त किया।उन्होने भारी भीड़ के मद्देनजर पूर्व प्रमुख ज्ञानू सिंह प्रभात सिंह सहित सपा नेताओ का उत्साहवर्धन हुए कहाकि आप लोगो की बदौलत भाजपाई नेता पूरी तरह ऊलूल जुलूस बयान देने लगे है।आज मंहगाई,बेरोजगारी चरम पर है।आम अवाम पीड़ित है।जिले की पांचो विधानसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को भारी जीत हासिल होने जा रही है।सभी लोग 20 तारीख को जमकर मतदान करें।पूर्व सांसद डा पीएल पुनिया ने कहाकि भाजपा की सरकार मे मंहगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार को निरन्तर बढ़ावा मिल रहा है आम जन त्रस्त है।यह लोग आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता को मिटाने पर उतारा है।यहां से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी तनुज पुनिया है क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिये कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें।सदर विधायक सुरेश यादव ने इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही किसानो का सम्पूर्ण कर्ज माफ करने की बात कही।उन्होने कहाकि भाजपा ने किसानो के साथ छल किया,किसान विरोधी बिल लेकर आये उस पर रोक तब लगी जब धरना और लड़ाई करते करते सैकड़ो किसानो ने जान दे दी।जिले मे विकास पुरुष के नाम से अपनी पहचान स्थापित करने वाले पूर्व मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की पुत्र वधू एंव ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा ने कहाकि आज किसान,नौजवान भाजपा की सरकार से परेशान हैं।सरकार तानाशाही पर उतारा है।युवा और महिलाओ की विरोधी है हर वस्तु पर जीएसटी लागू है।किसी को भटकना नही है इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी तनुज पुनिया को भारी बहुमत से विजयी बनाये।इसके अलावा सभा में पूर्व विधायक सरवर अली,राज लक्ष्मी वर्मा,पूर्व एमएलसी अरविन्द यादव,तहसीलवार के महामंत्री सुरेश शास्त्री,सपा जिलाध्यक्ष अयाज अहमद,अमित सिंह,जिला उपाध्यक्ष सपा कुसुम लता रावत आदि नेताओ ने अपने अपने विचार रखे।इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्र,प्रभात सिंह,रवीन्द्र सिंह पप्पू,ओमनरायन सिंह,चेयरमैन कमलेश सिह,जुल्फी मियां,विनोद यादव, सौरभ पाण्डेय,सचिन त्रिपाठी,किसान नेता दद्दन सिंह,सपा जिला सचिव अनिल यादव सहित हजारो की संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।
भारी भागीदारी के चलते व्यवस्थाये साबित हुई बौनी
रामनगर बाराबंकी। रानीगंज मे इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन मे आयोजित चुनावी सभा मे लोगो की बढ़ चढ़ कर भागीदारी होने के कारण सारी व्यवस्थाये बौनी साबित हो गयी।सभा स्थल पर कुर्सियों की भारी कमी के चलते हजारों लोग खड़े रहे।भीषण गर्मी और उमस के बीच इधर उधर दूर दूर लगे वृक्षो के सहारे लोग सभा समाप्ति तक डटे रहे।
