मुर्गा लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटने से चालक की मौत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अजमत अली
बेलहरा बाराबंकी। मोहम्मद पुर खाला थाना क्षेत्र अंतर्गत छेदा-बेलहरा मार्ग पर गौरा सैलक के पास मुर्गा लाद कर जा रही एक पिकप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई।हादसे मे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया।जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र अंतर्गत छेदा से बुधवार सुबह करीब चार बजे मुर्गा लाद कर एक पिकप बाराबंकी जा रही थी। पिकअप जैसे ही गौरा सैलक के पास पहुंची कि सामने से आ रहे किसी वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई।दुर्घटना में पिकप चालक मोहम्मद तारिक रसूल (35) पुत्र मोहम्मद रसूल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि गाड़ी में सवार कंडक्टर बाल बाल बच गया। बताया जाता है कि मृतक चालक मूलरुप से राजस्थान के जयपुर का रहने वाला था जो बाराबंकी मे आवास विकास कालौनी में किराए पर रहकर मुर्गा फार्म की गाड़ी चलाता था।गाड़ी अनियंत्रित होने पर चालक ने कूदकर जान बचाने की कोशिश की थी इस दौरान गाड़ी उसी के ऊपर पलट गई जिसके नीचे दब गया।हादसे के काफी देर बाद राहगीरो की सूचना पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गाड़ी को सीधा कराकर चालक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है।