रामनगर बाराबंकी। सत्ता के लिए इंडिया गंठबंधन मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने में व्यस्त है।माफिया मुख्तार की कब्र पर फातिया पढ़ने का समय तो है लेकिन रामलला के दर्शन करने की फुर्सत नहीं है।यह बात प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोधेश्वर महादेवा के ऑडीटोरियम मे भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत के पक्ष में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त की।

उन्होने आगे कहाकि इंडिया गठबंधन के लोग कह रहे है कि मोदी को हटा दो तो हम अयोध्या मे बाबरी मस्जिद बना देंगे।धारा 370 को कश्मीर में फिर से लागू कर देंगे।सपा की सरकार में थाना,तहसील,ब्लॉक अपराधी चलाते थे।इन लोगो ने राजनीति का अपराधीकरण करने का काम किया है।उन्होंने जन समूह से सवाल पूछते हुए कहा क्या माफिया अतीक और मुख्तार सांसद विधायक बनने के लायक थे।मोदी की सरकार न आती तो चार करोड़ लोगो को आवास मिल पाता क्या,अयोध्या में राम लाल का भव्य मंदिर बन पाता क्या।देश के माथे पर कलंक वाली धारा 370 हट पाती क्या।कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होने कहाकि हम किसी को छेड़ते नही है अगर किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ते भी नही है।मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पाकिस्तान ने पुरी व पुलवामा में हमला करके दो गलतियां कि इसके बदले में एयर स्ट्राइक व सर्जिकल स्ट्राइक करके करारा जवाब दिया गया।आप लोगो ने साइकिल पंचर कर दिया है,कांग्रेस मुक्त भारत की शुरुआत कर दी है,हाथी का कद छोटा कर दिया।गरीबो के मसीहा मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करे क्योंकि लोकसभा का यह चुनाव 5 साल के लिए नही बल्कि 100 साल के भविष्य का चुनाव है भारत को विश्व गुरु बनाने का चुनाव है।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहाकि कन्नौज में कमल खिल गया है आगामी चरण मे 20 को रायबरेली में भी कमल खिलने जा रहा है यह दोनो जोड़ीदार आगे भागने जा रहे है।मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से कोई ताकत रोक नही सकती।भाजपा सरकार के द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओ को गिनाते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कांग्रेस कहती थी देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानो का है मोदी जी ने कहा पहला हक गरीबो का है,विपक्षी मोदी को गाली बहुत देते है।सैफ़ाई खानदान वाले हमको भी गाली बहुत देते है लेकिन आप लोगो को गाली का जवाब कमल का बटन दबाकर देना है क्योंकि लक्ष्मी जी कमल पर ही बैठकर आती है।उपस्थित भीड़ से रूबरू होते हुए डिप्टी सीएम ने कहा देश के प्रधानमंत्री मोदी ने आप लोगों के नाम संदेश भेजा है राम राम भेजा है। 4 जून के बाद किसान सम्मान निधि गरीब कल्याण अन्न योजना 5 साल के लिए दोबारा पक्की है।निर्धारित समय से करीब 55 मिनट विलंब से पहुंचे डिप्टी सीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत मां के जयकारे एवं वंदे मातरम के साथ की चुनावी सभा में प्रत्याशी राजरानी रावत,एमएलसी अवनीश पटेल अंगद सिंह,जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य,पूर्व विधायक शरद अवस्थी, नगर पंचायत के अध्यक्ष रामशरण पाठक,ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने भी अपने-अपने विचार रखे।भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत ने बुके भेंट कर एवं जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला पहनाकर डिप्टी सीएम का स्वागत किया।
