भाजपा ने गरीबो का पांच लाख तक दिया निःशुल्क इलाज दिनेश रावत
बाराबंकी। पिछले 10 वर्षों में केंद्र में बीजेपी सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब आगम के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई है जिसका लाभ सभी वर्गों को बिना भेदभाव के मिला है।पहली बार अन्नदाता किसानों को किसान सम्मन निधि का लाभ एवं गरीबों को मुफ्त राशन के अलावा ₹500000 तक नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था इस सरकार द्वारा दी गई है।उक्त विचार क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत ने विकास खंड हैदरगढ़ के ग्राम पंचायत पेचरुआ में आयोजित नुक्कड़ सभा के दौरान व्यक्त किया और सभी देवतुल्य मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत को भारी मतों से जिताने की अपील की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष आलोक तिवारी,युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश द्विवेदी,मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह,मुन्नू भाजपा मीडिया प्रभारी लव मास्टर गुरुजी,वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी नारायण साहू,शेखर मिश्रा, नवनीत महाराज,भाजपा नेता गोविंद पाठक,महादेव पाठक, राजकुमार सोनी,सभासद महेश अग्रवाल,विपिन सोनी,मोहित शुक्ला,भानू मिश्रा,करुणेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
