पंपिग सेट बंद करते समय साड़ी फंसने से महिला की हुई दर्दनाक मौत
सूरतगंज बाराबंकी। पंपिग सेट (इंजन) को बंद करते समय साड़ी फंसने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।हादसा उस समय हुआ जब महिला पति के साथ खेत में मेंथा (पिपरमिंट)की फसल में सिंचाई करवा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरतगंज कस्बे के मौसंडा गांव निवासी तिलकराम अपनी 40 वर्षीय पत्नी पप्पी के साथ शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे खेत में मेंथा की फसल की सिंचाई कर रहे थे।तभी सिंचाई पूरी होते देख पत्नी पप्पी देवी को इंजन बंद कर देने की आवाज दी।पप्पी इंजन बंद कर रही थी कि इसी दौरान अचानक उसकी साड़ी का पल्लू इंजन के पंखे में जा फंसा।जिससे पप्पी की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना के बाद परिजन उसे सीएचसी सूरतगंज ले गए जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर वीपी सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया।वही मौके पर पहुंचे सूरतगंज चौकी प्रभारी सतेंद्र प्रकाश पाण्डेय ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।वही हादसे के बाद परिजनो मे कोहराम मच गया है। पप्पी ब्लाक पर गठित लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह में सदस्य के पद पर कार्य करते हुए कुछ समय पूर्व वह समुदायिक संदर्भ व्यक्ति (आईसीआरपी) के पद पर कार्यरत हो गई थी।मृतका के एक बेटी मुस्कान 16 वर्ष और एक बेटा आयुष 18 वर्ष का है।