सफदरगंज पुलिस टीम ने 4 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर 4 घटनाओं का किया सफल अनावरण
कब्जे से लूट के आधार दर्जन मोबाइल फोन व 2 चोरी की मोटर साइकिल बरामद
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-नूर मोहम्मद
मसौली बाराबंकी। थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा 4 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर 4 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए उनके कब्जे से लूट के 6 अदद मोबाइल फोन व 2 अदद चोरी की मोटर साइकिल बरामद की है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ अखिलेश नारायण सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर सुमित त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम द्वारा आज मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर 4 शातिर लुटेरों नारेन्द्र पुत्र राकेश रावत,शिवम पुत्र रामबाबू निवासीगण धरौली थाना रामसनेहीघाट,आदित्य कुमार उर्फ छोटू पुत्र सोहनलाल निवासी जलालपुर थाना सफदरगंज,सुमित यादव पुत्र राम सुफल यादव निवासी ग्राम मालीपुर थाना रामसनेहीघाट को शिवगढ़ मोड़,ग्राम सैफपुर थाना सफदरगंज से गिरफ्तार कर 4 घटनाओं का सफल अनावरण किया गया।

अभियुक्तो के कब्जे से लूट के 6 अदद मोबाइल फोन व 2 अदद चोरी की मोटर साइकिल बरामद कर थाना सफदरगंज पर मुअसं 225/2024 धारा 41/411 भादवि पंजीकृत किया गया।अभियुक्तो का एक गैंग है जो जनपद बाराबंकी व आस-पास के जनपदों में चोरी,लूट की घटनाएं कारित करते है।अभियुक्तो द्वारा राह चलते व्यक्तियों से लूटपाट कर अपनी मजबूरी बताकर लूटे गये मोबाइल फोन को बेचकर प्राप्त रुपये से अपना शौक पूरा करते है तथा पहचान छिपाने हेतु चोरी किये गये मोटर साइकिल के नम्बर प्लेट को बदल देते है। गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा मार्च महीने में जनपद बाराबंकी के विभिन्न क्षेत्रों में 2 लूट की घटनाओ को कारित करना स्वीकार किया गया,जिसके सम्बन्ध में थाना सफदरगंज पर मुअसं 223/2024 धारा 392 भादवि व मुअसं 224/2024 धारा 392 भादवि पंजीकृत है।साथ ही विगत माह में जनपद बाराबंकी के विभिन्न क्षेत्रों मे 2 चोरी की घटनाओ को कारित करना भी स्वीकार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना रामसनेही घाट पर मुअसं 231/2024 धारा 379 भादवि व मुअसं 246/2024 धारा 379 भादवि पंजीकृत है।अभियोग उपरोक्त की विवेचना में बरामदगी के आधार पर धारा 411/419/ 420 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई।
अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे सुधीर कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना-सफदरगंज,उप निरीक्षक पप्पू सिंह यादव,मनोज कुमार राय,हेड कांस्टेबल पवन कुमार,कांस्टेबल विष्णु तिवारी,प्रवीण निषाद, आशीष सिंह,आलोक तिवारी,हरिकान्त यादव शामिल थे।
