वीरता,आत्मसम्मान और समानता के प्रतीक थे महाराजा लाखन पासी विधायक गौरव रावत
महाराजा लाखन पासी की जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
बाराबंकी। वीरता,आत्मसम्मान और समानता के प्रतीक थे महाराजा लाखन पासी। महाराजा लाखन पासी ने सदियों पहले समाज को यह संदेश दिया था कि जो अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है,वही सच्चा राजा होता है।उक्त विचार आज बाराबंकी शहर स्थित शांति पैलेस मे महाराजा लाखन पासी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक गौरव कुमार रावत ने व्यक्त किया। श्री गौरव रावत ने आगे कहाकि महाराजा लाखन पासी के साहस और बलिदान ने समाज को आत्मगौरव और एकता की दिशा दिखाई।

सदर विधायक धर्मराज सिंह सुरेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज भी राजा लाखन पासी का जीवन हमें प्रेरित करता है कि हम कमज़ोर वर्गों की आवाज़ बनें,अन्याय के विरुद्ध खड़े हों और समाज में समानता की लौ जलाए रखें।
पूर्व विधान परिषद सदस्य राजेश यादव राजू ने अपने संबोधन में कहा कि महाराजा लाखन पासी ने समाज में समानता साहस और आत्मसम्मान की जो ज्योति जलाई है वह आज भी हमारा मार्गदर्शन करती है।
समाजवादी पार्टी के जिले के अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता तथा जिला उपाध्यक्ष रिजवान संजय के संचालन में हुए उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम मगन रावत,पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा,पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष वर्मा,पूर्व ब्लाक प्रमुख यासिर अराफ़ात किदवई आरफू मियां,जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव,जिला महासचिव हिमांशु यादव,जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा,जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, पव्वा यादव,विद्या भूषण पासी फैजाबाद,रजनीश भारती प्रयागराज, शिव शंकर सरोज प्रतापगढ़,डॉक्टर सरफराज,राहुल सिंह, विधानसभा अध्यक्ष उबेद शानू,उदयभान रावत,डॉक्टर लवकुश, चंद्रप्रकाश राजवंशी,स्वामी रामकरण,ज्ञान सिंह यादव,रिंकू सिंह, राजाराम रावत,शिवराम रावत,सपना रावत,इंद्रेश रावत,जगतपाल रावत,राम शंकर रावत,धर्मेंद्र रावत,सारिका रावत,बाबूराम रावत, मोबिन सिकंदर,शरीफ कुरैशी,जाफर कुरेशी,अखिलेश यादव,जितेंद्र वर्मा,केशव राम वर्मा समेत आदि लोगो ने संबोधित किया।

