ट्रेलर का टायर फट जाने से उसकी चपेट मे आया बाइक सवार छात्र गंभीर रूप से हुआ घायल
जैदपुर बाराबंकी। बहन के साथ मोटरसाइकिल से घर से स्कूल जाते समय जैदपुर थाना चौराहा ईदगाह के निकट ट्रेलर का पिछला टायर फट जाने से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर पहुंचे क़स्बा इंचार्ज व पुलिस टीम द्वारा जैदपुर सीएससी भेजा गया।हालत नाज़ुक देख छात्र को जिला अस्पताल रेफर किया गया।जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह आठ बजे रोज की तरह समीर सैनी पुत्र पवन सैनी निवासी सेठमऊ बबूरिहा अपनी बहन कृति के साथ सुपर स्पेलंडर मोटरसाइकिल यूपी 41 जे 8276 पर सवार होकर शिक्षा हेतु सागर इंटरट्यूशट आफ टेक्नोलॉजी फैजाबाद रोड बाराबंकी जा रहा था।जैदपुर थाने से थोड़ी दूर ईदगाह के पास आगे चल रहे ट्रेलर युपी 41 बीटी 9799 का पिछला टायर फट गया।जिससे मोटर साइकिल चला रहा समीर सैनी गम्भीर रूप से घायल हो गया।टायर फटने की आवास सुनकर भारी भीड़ जमा हो गयी।मौके पर पहुंचे क़स्बा इंचार्ज विनय कुमार सिंह, दीवान जयनारायण सहित पुलिस की टीम ने घायल छात्र को सीएससी जैदपुर पहुंचाया।जहां मौजूद डाक्टर नजमुल सिद्दीकी द्वारा हालत नाज़ुक देख ज़िला अस्पताल भेज दिया गया है।जहां छात्र की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
