बदोसराय कस्बे मे ऐतिहासिक रामलीला कार्यक्रम के दौरान भरत मिलाप का हुआ मंचन
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। बदोसराय कस्बे में ऐतिहासिक रामलीला कार्यक्रम के दौरान भरत मिलाप का मंचन किया गया।इस दौरान भगवान श्री राम के 14 वर्ष के वनवास से लौटने और भाई भरत से मिलने की प्रसंग को दर्शाया गया। वाल्मीकि रामायण में वर्णित इस प्रसंग में भगवान हनुमान ने भरत को प्रभु श्री राम के अयोध्या आगमन की सूचना दी, जिसके बाद भरत और अयोध्यावासी प्रभु से मिलने दौड़े। प्रभु श्री राम ने भरत को गले लगाया और उन्हें सिंहासन पर लेकर पहुंचे।इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, अमित भैया राम जी,प्रहलाद कुमार विमल,विकेश वर्मा,अध्यक्ष श्याम सोनी सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोगो ने भगवान श्री राम के दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम में रथ सहित दर्जनो वाहनों पर देवी-देवताओं की भव्य झांकियां भी सजाई गईं।

भारत मिलाप होते ही जमकर आतिशबाजी की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत और कोतवाली बदोसराय के कोतवाल अजीत कुमार विद्यार्थी सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।बदोसराय में रामलीला महोत्सव के तहत मुख्य चौराहे पर इस भव्य भारत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।इसमें भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के विमान का नगर भ्रमण भी कराया गया।यह आयोजन भगवान राम के वनवास से लौटने और भरत से मिलते है।इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया,जिन्होंने भगवान राम और अन्य देवी-देवताओं की झांकियों के दर्शन किए।श्रद्धालुओं ने आरती की और प्रसाद भी वितरित किया गया,जिससे उत्सव का माहौल और भी जीवंत हो उठा।
