समाजसेवी मोहम्मद सालिम ने फीता काटकर किया ईगल फैशन प्वाइंट का भव्य शुभारंभ
जैदपुर बाराबंकी। जैदपुर कस्बे में आज रेडीमेड कपड़ों के नए शोरूम ईगल फैशन प्वाइंट का भव्य शुभारंभ बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया।यह शुभारंभ समारोह निगम कॉम्प्लेक्स भानमऊ रोड जैदपुर में हीरो एजेंसी के सामने आयोजित हुआ, जिसमे कस्बे और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
शोरूम का उद्घाटन हीरो एजेन्सी के प्रोपराइटर समाजसेवी मोहम्मद सालिम द्वारा फीता काटकर किया गया।उनके साथ ईगल फैशन प्वाइंट के प्रोपराइटर सरफू सलमानी,मास्टर मोहम्मद अहमद, इमरान अंसारी,पुत्तू सलमानी,समी सलमानी, मुस्तफा सलमानी, कुटून खान, शानू खान,बब्लू खान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।उद्घाटन के दौरान समाजसेवी मोहम्मद सालिम ने अपने संबोधन में कहा,
“जैदपुर जैसे कस्बे में ईगल फैशन प्वाइंट जैसे आधुनिक रेडीमेड शोरूम का खुलना क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। इससे न केवल लोगो को बेहतर और फैशनेबल कपड़े उचित दामो पर मिलेंगे, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।मैं शोरूम के प्रोपराइटर को शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि यह प्रतिष्ठान ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतरेगा।वहीं शोरूम के प्रोपराइटर सरफू सलमानी ने बताया कि ईगल फैशन प्वाइंट पर पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए जीन्स, शर्ट,टी-शर्ट,ट्राउजर, स्पार्की, जेन्स तथा बच्चों के आकर्षक और फैशनेबल कपड़े उपलब्ध कराए जाएंगे।उन्होंने कहाकि शोरूम पर सभी कपड़े गुणवत्तापूर्ण होंगे और ग्राहकों को उचित व वाजिब मूल्य पर उपलब्ध कराए जाएंगे।शुभारंभ के अवसर पर शोरूम को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।पहले ही दिन बड़ी संख्या में ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली।जिससे यह साफ है कि ईगल फैशन प्वाइंट जैदपुर और आसपास के इलाकों में लोगों की पसंद बन सकता है। यह नया शोरूम जैदपुर कस्बे के लिए एक नई सौगात के रूप में देखा जा रहा है और बाराबंकी जनपद के व्यापारिक विकास मे भी योगदान देगा।


