अज्ञात कारणो के चलते गहरी खाई मे पलटा धान लदा ट्रक
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। अहिरन पुरवा मोड़ स्थित जैदपुर भानमऊ मार्ग पर अज्ञात कारणो के चलते धान लदा ट्रक गहरे खाई में जाकर पलट गया।हादसे मे ट्रक चालक व परिचालक बाल बाल बच गये।ट्रक को खाई पलटा देख लोगों की भीड़ लग गयी।जानकारी के अनुसार ज़ैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरन पुरवा मोड़ स्थित जैदपुर भानमऊ मार्ग का है।जहां पर रारी पुलिया के पास अज्ञात कारणो के चलते बीती बुधवार व गुरुवार के रात्रि करीब 1 बजे धान से लदा हुआ ट्रक गहरे खाई में जाकर पलट गया।इस घटना में चालक व परिचालक बार-बार बचे। वही गुरुवार की सुबह से ट्रक से धान की बोरियों को निकलकर राहत बचाव का कार्य किया गया हैं।सुबह खाई में ट्रक देख राहगीरो व स्थानीय लोगो की भीड़ जमा हो गयी।

