बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का कार्यकर्ताओ ने जगह जगह किया स्वागत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। ब्लाक क्षेत्र में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल पहुंचे। जिनका जगह जगह बसपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहाकि सरकार तमाम संस्थाओं का निजीकरण कर चुकी है।अब विद्युत विभाग को निजीकरण करने जा रही है।जिससे प्रदेश के सभी कर्मचारियो का भविष्य दांव पर है।सरकारी संपत्ति को बेच करके निजीकरण किया जा रहा है।इस निजीकरण से सबसे ज्यादा नुकसान हमारे ओबीसी समाज का है। क्योंकि आरक्षण प्राइवेट सेक्टर मे नही है।सरकार की नियत साफ नहीं है।सरकार को प्राइवेट नहीं करना चाहिए।अब गेंद जनता के पाले में है उसे कैसी सरकार चाहिए यह निर्णय करना है।

उन्होने कहाकि देश का संविधान बाबा साहब ने बनाया है।देश बाबा साहब के संविधान से चलता है।इस देश को जाति धर्म के नाम पर नहीं बल्कि देश का विकास कैसे हो इस पर चिंतन का समय है।देश में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है।नौजवान,किसान,छात्र परेशान है जो सभी समस्याओं को दूर कर सके ऐसी सरकार आनी चाहिए।जब बहुजन समाज पार्टी की सरकार थी बहन जी ने लोगों के रोजगार और शिक्षा के बारे में सोचा था तमाम योजनाएं चलाई गई।आज इस सरकार से पूछ लिया जाए कि क्या काम किया है तो कुछ भी नहीं किया है।आज का नौजवान जब पर्चा देने जाता है तो पर्चा लीक हो जाता है।अब जनता लामबंद हो रही है आने वाले समय में 27 में सरकार हमारी बनने जा रही है हमारी सरकार ने सदैव रोजगार देने का काम किया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने पंजरौली गांव पहुंचकर पूर्व विधानसभा सचिव शेष कुमार वर्मा व कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर उनके यहां भोजन किया। बैठक में जिलाध्यक्ष केके रावत,देवी शरण यादव,आरिफ अंसारी, बराती लाल गौतम, अजय गौतम,राम नारायण,कमलेश कुमार,मंसाराम,रामकुमार वर्मा,अनिल कुमार वर्मा,अश्वनी कुमार वर्मा,राम नरेश आदि मौजूद रहे।
