तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
हैदरगढ़ बाराबंकी। तेज रफ्तार में जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी और रौंदते हुए उस पार निकल गई।इस दुर्घटना के दौरान युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजन को सूचित कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।जानकारी के मुताबिक सुबेहा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कस्बा सुबेहा हवेली वार्ड निवासी मोनू पुत्र मुस्ताक कस्बा में स्थित सरकारी काशीराम कालोनी आवास में पूरे परिवार के साथ रहता था। शनिवार की रात घर से मोटरसाइकिल से काशीराम कालोनी आवास मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी पूरे जबर मोड के समीप पहुंचा था कि तभी तेज रफ्तार मे ट्रैक्टर ट्राला ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक सड़क पर गिर पड़ा पहिया के नीचे उसका सिर आ जाने से कुचलकर घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।परिजन की तहरीर पर चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।वही इस घटना के बाद से घर में कोहराम मच गया है और परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।
