दो बाइको की आमने सामने हुई भिड़ंत में दो लोगो की हुई दर्दनाक मौत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अजमत अली
बेलहरा बाराबंकी। दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वही घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र अंतर्गत रंजीतपुर सोनहरा मोड पर शनिवार की देर रात इसी थाना क्षेत्र रंजीतपुर गांव निवासी बाइक सवार 45 वर्षीय उमाकांत सिंह पुत्र अमरपाल सिंह और फतेहपुर थाना क्षेत्र के अल्लापुर रानीमऊ गांव निवासी (55) वर्षीय राजेश कुमार पुत्र रामजीलाल व अंकित पुत्र रामनारायण की बाईकें आमने-सामने टकरा गई जिससे सड़क किनारे गिर कर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज भेजा गया।जहां मौजूद चिकित्सकों ने उमाकांत सिंह व राजेश कुमार को मृत घोषित कर दिया।वही अंकित की हालत को नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना पर पहुंचे पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने मृतको के शवो को कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेज दिया।परिजनों ने बताया कि राजेश व अंकित बिंदोरा घरथरिया गांव में आयोजित एक सगाई के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे जहां से देर रात दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे कि रास्ते में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजने के साथ दोनो शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए उचित कार्रवाई की जा रही है।
